22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन भी हो चूका है इससे उत्तर प्रदेश को पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान मिली है. नॉएडा में सबसे बड़ी फिल्म सिटी बन रही है इसके साथ ही जेवर अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डे का काम भी चल रहा है. यूपी से सबसे ज्यादा एक्सप्रेस बनाये गए है जिससे प्रदेश के विकास को तेज गति मिल रही है. चलिए आपको बताते है उत्तर प्रदेश के ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में.
![]() |
Facts about Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य
- उत्तर प्रदेश भारत का अकेला ऐसा राज्य है जिसकी सीमाए 9 राज्यों से जुडी हुई है. ये 9 राज्य उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश , हरयाणा , दिल्ली , राजस्थान ,मध्य प्रदेश , बिहार , छत्तीसगढ़ और झारखंड है. इसके साथ ही ये नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भी जुड़ा हुआ है
- दुनिया का सबसे बड़ा मेला कुम्भ (Maha Khumbh) जोकि प्रतेक 12 वर्ष बाद प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में लगता है जिसमे करोड़ो लोग पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आते है.
- देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश है यहाँ से कुल आठ प्रधानमंत्री देश को मिले है. जिनके नाम है जवाहर लाल नेहरु , लाल बहादुर शास्त्री , इंदिरा गाँधी , चौधरी चरण सिंह , राजीव गाँधी , वी पी सिंह , चंद्रशेखर , अटल बिहारी वाजपेयी.
- वाराणसी भारत का सबसे प्राचीन शहर जिसकी संकृति 3000 साल पुराणी मानी जाती है उत्तर प्रदेश में है.
- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और सदी के महानायक बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में ही हुआ था.
- भारत की दो सबसे पवित्र और बड़ी नदिया गंगा और यमुना उत्तर प्रदेश से होकर निकलती है.
- भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या और भगवान कृष्ण की जन्भूमि मथुरा उत्तर प्रदेश में स्थित है.
- आजादी से पहले उत्तर प्रदेश का नाम "United Province" था.
- क्लासिकल डांस कत्थक उत्तर प्रदेश की ही देन है.
- दुनिया के सात आश्चर्यो में शामिल ताज महल , आगरा उत्तर प्रदेश में ही है. इसके अलावा भी कई एतिहासिक इमारते यहाँ मौजूद है.
- भारत में में सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी उत्तर प्रदेश में ही आते है. जिनकी संख्या अन्य किसी भी राज्य से बहुत ज्यादा है.
- लोक सभा की 80 और राज्य सभा की 31 सीटो के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा संसदिय सीटो वाला प्रदेश है.
Interesting facts about Uttar Pradesh.
Tags:
FACTS