भारत में सिक्के कहाँ बनते है ?

sikke kahan bante hai

भारत में सिक्के कहाँ बनाये जाते है 

भारत में सिक्के बनाने का काम टकसाल में होता है इसे मिंट भी कहते है. भारत में सिक्के बनाने का अधिकार भारत सरकार के पास है सरकार के आदेशानुसार ही देश में सिक्को की ढलाई का काम होता है. वर्तमान में देश में चार जगह टकसाल है जहाँ सभी प्रकार के सिक्को का निर्माण होता है.

इंडिया में आज़ादी से पहले तीन जगह टकसाल थी. मुंबई , हैदराबाद और कलकत्ता में जोकि देश के पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भागो में थी उत्तर भारत में कोई भी मिंट ना होने के कारन आज़ादी के बाद देश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक और मिंट का निर्माण हुआ जिससे देश के हर एक भाग में मौजूद कुल चार मिंट हो गई.

Also read : bitcoin kya hota hai

भारत में सिक्के चार जगह बनते है 

  1. मुंबई (महाराष्ट्र)
  2. हैदराबाद (तेलन्गाना)
  3. कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  4. नोएडा (उत्तर प्रदेश)

भारत में चार मिंट मौजूद है 

1. मुंबई मिंट : मुंबई मिंट की 1829 में स्थापना हुई थी. मुंबई मिंट में बनने वाले सिक्को पर हीरा (Diamond shape) का मार्क बना होता है. कुछ सिक्को पर B का मार्क (क्यूंकि मुंबई को पहले Bombay के नाम से जाना जाता था) या M मार्क भी होता है.

2. हैदराबाद मिंट : हैदराबाद टकसाल देश की दूसरी सबसे पुरानी मिंट है. इसकी स्थापना 1803 में की गई थी. इस मिंट में बने सिक्को पर सितारे का निशान (Star shape mark) बना होता है. ये निशान सिक्के में तारीख के नीचे बना होता है. कुछ सिक्को पर टुटा हुआ डायमंड और उसमे डॉट का निशान देखने को मिलता है वो भी हैदराबाद मिंट के बने सिक्के होते है.

3. कोलकाता मिंट : कलकत्ता (अलीपोर) मिंट भारत में स्थापित पहली मिंट है. इसकी स्थापना 1757 में हुई थी. इस मिंट में छपनेवाले सिक्को पर कोई भी निशान नहीं होता है.

4. नोएडा मिंट : ये टकसाल उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में है. इस मिंट का निर्माण आज़ादी के बाद हुआ था उत्तर भारत में कोई भी टकसाल ना होने के कारण इस मिंट की शुरुआत की गयी थी. 1988 में इस मिंट में सिक्को का उत्पादन होना शुरू हुआ था. नोएडा मिंट में बने सिक्को पर डॉट का निशान बना होता है ये निशान सिक्का निर्माण के वर्ष के नीचे छपा होता है. इसे देखकर आप पहचान सकते है की ये सिक्का नोएड़ा टकसाल का है.

0 تعليقات

spam and link comments not allowed

إرسال تعليق

spam and link comments not allowed

Post a Comment (0)

أحدث أقدم