List of National Symbols Of India in Hindi

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की जानकारी देने वाले है. दुनिया के हर  देश की अपनी एक विशेष पहचान ( कला , संस्कृति , धर्म , जैव विविधता के आधार पर) होती है जिसे झलक वहां के प्रतीकों में दिखाई पड़ती है. भारत की पहचान के लिए कुछ विशेष प्रतीकों को चुना गया है जो भारत की संस्कृति , विरासत और एकता को दर्शाते है. 


List of National Symbols Of India in Hindi -

  1.  भारत का राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा 
  2.  भारत का राष्ट्रीय गान - जन गण मन 
  3.  भारत का राष्ट्रीय गीत - वन्दे मातरम 
  4.  भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर - शाक कैलेंडर 
  5.  भारत का राष्ट्रीय एम्बलम - लायन कैपिटल ऑफ़ अशोक 
  6.  भारत का राष्ट्रीय पशु -  बाघ  (रॉयल बंगाल टाइगर) 
  7.  भारत का राष्ट्रीय हेरिटेज पशु - हाथी 
  8.  भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव - गंगा डॉलफिन
  9.  भारत का राष्ट्रीय सरीसर्प - किंग कोबरा 
  10.  भारत का राष्ट्रीय पक्षी - मोर
  11.  भारत का राष्ट्रीय पेड़ - बरगद
  12.  भारत का राष्ट्रीय फल - आम
  13.  भारत की राष्ट्रीय सब्जी - कद्दू
  14.  भारत की राष्ट्रीय नदी - गंगा 
  15.  भारत का राष्ट्रीय पुष्प - कमल
  16.  भारत की राष्ट्रीय मुद्रा - भारतीय रुपया 


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक  (चिन्ह ) -


राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा 

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है इसमें तीन रंगों की संमान पट्टीया है. इसे पिंगली वेंकय्या ने डिजाईन किया था. इसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग , मध्य में सफ़ेद जिसमे बीच में आसमानी रंग का चक्र बना हुआ है जिसमे चौबीस तीलिया है और नीचे की ओर हरा रंग है. 22 जुलाई 1947 को इसे संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था.


राष्ट्रीय प्रतीक - अशोक स्तंभ 

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ है. सम्राट अशोक ने ये स्तम्भ सारनाथ में बनवाया था. इस आकृति में चार शेर के मुख है. इसके नीचे घोड़े, बैल, शेर और हाथी की छोटी आकृति बनी हुयी है बीच में चक्र बना हुआ है सबसे नीचे सत्यमेव जयते लिखा हुआ है. 


राष्ट्रीय गान  - जन गण मन 

भारत के राष्ट्रीय गान रबीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था. 24 जनवरी 1950 को इसे constituent assembly द्वारा भारत के राष्ट्रीय गान के तौर पर स्वीकार किया गया. 


राष्ट्रिय गीत - वन्दे मातरम 

भारत का राष्ट्रीय गीत बंकिमचन्द्र चैटर्जी द्वारा संस्कृत में रचित गीत है.


राष्ट्रीय मुद्रा - रुपया 

भारत की मुद्रा रुपया ( INR ) है. भारतीय मुद्रा जारी करने का अधिकार रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पास है. भारतीय रुपया को symbol भी मिल चूका है  जिसे उदय कुमार धर्मलिंगम ने डिजाईन किया है. जिसमे "र" की आकृति नजर आती है.


राष्ट्रीय फल - आम 

आम को फलो का राजा कहा जाता है. भारत में आम की कई किस्मे मिलती है. इसका विज्ञानिक नाम magnifera indica है.


राष्ट्रीय सब्जी - कद्दू 

भारत की राष्ट्रीय सब्जी कद्दू है जिसे सीताफल भी कहा जाता है. 


राष्ट्रीय नदी - गंगा

गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी है. गंगा हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है ये भारत की सबसे लम्बी नदी भी है. 


राष्ट्रिय पशु - बाघ 

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है जिसे रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से भी जाना जाता है. बाघ की जनसंख्या में तेजी से गिरावट आने के कारण project tiger अभियान की शुरुआत की गयी थी. 1973 में इसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया. 


राष्ट्रीय सरीसर्प - किंग कोबरा

किंग कोबरा या नाग भारत का राष्ट्रीय सरीसर्प जंतु है. कोबरा सबसे जहरीले सांपो में से एक है. हिन्दू धर्म में नाग देवता की पूजा की जाती है. भगवान् शंकर ने इसे अपने गले में धारण किया हुआ है.

 

राष्ट्रीय पुष्प - कमल 

कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है. कमल तालाबों में खिलने वाला बहुत ही सुन्दर पुष्प है. कमल धर्म , संपदा , ज्ञान और सुविचारो का प्रतिक है.


राष्ट्रीय जलीय जंतु - गंगा डॉलफिन 

गंगा डॉलफिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जंतु है. डॉलफिन गंगा , यमुना और ब्रह्मपुत्र नदी में पायी जाती है. डॉलफिन की संख्या बहुत कम हो गयी है अब ये आसानी से नहीं दिखाई देती. 


राष्ट्रीय पक्षी - मोर

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है. मोर को दुनिया का सबसे खुबसूरत पक्षी माना जाता है. मोर के पंख बहुत सुन्दर होते है भाग्वान श्री कृष्ण इसे अपने मुकुट में धारण करते है. 1 फरवरी 1963 को भारत सरकार  द्वारा इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया. मोर भारत में विविधता में एकता को प्रकट करता है.


राष्ट्रीय हेरिटेज पशु - हाथी 

हाथी को भारत का हेरिटेज पशु घोषित किया गया है. हाथी धरती में मौजूद सबसे बड़ा प्राणी है. जंगलो की तेजी से कटाई के कारण इनके प्राकृतिक आवास को बहुत नुक्सान हुआ है इन्हें endangered species की सूची में शामिल किया गया है.


राष्ट्रीय पेड़ - बरगद 

बरगद भारत का राष्ट्रीय पेड़ है. इसका विज्ञानिक नाम ficus benghalensis है. बरगद के पेड़ की भारत में पूजा की जाती है.


राष्ट्रिय कैलेंडर - शाक 

भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर शाक है. इसमें 12 महीने होते जिनमे दिनों की संख्या 365 है. इसमें कैलेंडर की शुरुआत चैत्र महीने से होती है.

0 टिप्पणियाँ

spam and link comments not allowed

एक टिप्पणी भेजें

spam and link comments not allowed

Post a Comment (0)

और नया पुराने